कानपुर

 

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू द्वारा मॉक पार्लियामेंट का कार्यक्रम छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय बीटेक हाल में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी उपस्थित रहे

केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और संविधान लोकतंत्र का रक्षक, क्योंकि संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता की आधारशिला है, किंतु 25 जून 1975 से 31 मार्च 1977 तक का कालखंड ऐसा था, जब देश में सत्ताधारी नेताओं द्वारा इन सभी मूल्यों का गला घोंटा गया। संवैधानिक शब्दावली में इस कालखंड को आपातकाल कहा गया परंतु इतिहास में इसे ‘स्वर्णिम लोकतंत्र के काले अध्याय’ के रूप में जाना जाता है। इस अवधि में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए न केवल संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया, बल्कि नागरिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों को स्थगित करके भारतीय लोकतंत्र की आत्मा पर भी कुठाराघात किया।आपातकाल लागू करते ही इंदिरा गांधी की तानाशाही शुरू हो गई। उन्होंने देश में नागरिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों को स्थगित कर दिया। श्रीमती गांधी द्वारा राष्‍ट्रवादी विचारधारा को कुचलने का कार्य किया आपातकाल में इंदिरा गांधी ने न्यायपालिका जो लोकतंत्र की रक्षा की अंतिम संस्था है, उसे भी झुकने पर मजबूर कर दिया। न्यायपालिका की स्वायत्तता को छीनने का प्रयास किया गया। सत्ता की आलोचना करने वाले अखबारों को सेंसर कर दिया गया। अनेक समाचार पत्रों के छपने पर रोक लगा दी गई। यह प्रेस की स्वतंत्रता का सबसे भयावह क्षण था।

मॉक पार्लियामेंट चार सत्र में प्रारंभ हुआ प्रथम सत्र में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा उद्घाटन कर मॉक पार्लियामेंट में उपस्थित सभी सहभागिता करने वाले युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया द्वितीय सत्र में कानपुर महापौर प्रमिला पांडे जी व बिल्हौर के विधायक राहुल सोनकर बच्चा द्वारा सफलता से कराया गया इसी प्रकार तिथि सत्र में लोकप्रिय सांसद कानपुर रमेश अवस्थी व सलिल बिश्नोई जी द्वारा तीसरा सत्र को सफलता से संपन्न किया गया चतुर सत्र में उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण द्वारा कार्यक्रम को सफलता से चलाया गयासंचालन कार्यक्रम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह मनु जी द्वारा किया गया।

मॉक पार्लियामेंट में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सचिन शुकला, खेमराज शर्मा, शिखा मिश्रा ,सौरभ पटेल, उज्जवल सिंह, अंकित अग्रवाल, सुभाष यादव,शैलेंद्र शर्मा,शिवांग मिश्रा ,अंकित गुप्ता, रविंद्र सिंह चौहान, मधुराज विश्वकर्मा, मयंक बुंदेला, ऋषभ शुक्ला, पवन पांडे , विनीत सिंह राठौड़, अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *