कानपुर ब्रेकिंग
13 साल की बच्ची का अपहरण, गैंगरेप
चायवाले से दरोगा बोला तेरी औकात क्या, जेवर कहां से लाएगा?
कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की मासूम को घर से उठा लिया गया, उसके साथ गैंगरेप किया गया और जब पिता ने इंसाफ मांगा, तो पुलिसवालों ने उसकी गरीबी का मज़ाक उड़ाया। आरोप है कि दरोगा ने कहा तू चाय बेचता है तेरे पास जेवर कहां से आएंगे? आखिर 18 घंटे तक बच्ची कहां थी, किस हाल में थी और क्यों पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया?
