कानपुर

 

दक्षिण ज़ोन में मोबाइल व चैन स्नैचिंग घटनाओं के मद्देनज़र चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना बर्रा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त धर्मवीर उर्फ राज व ध्रुव उर्फ प्रहलाद घायल अवस्था में पकड़े गए। दोनों के विरुद्ध लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। इन्होंने बर्रा, नौबस्ता, चकेरी आदि क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में ज्वेलर्स और मोबाइल रिसेल नेटवर्क की जानकारी भी दी गई है। प्रकरण में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *