दिनांक 4 अगस्त 2025

*स्मार्ट सिटी कॉरिडोर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं*

*महानगर के 110 वार्डों में सड़के नाला नालियां जाम जूही खलवा पुल लबालब भरा*

*हजारों गड्ढे सड़कों में मोटरसाइकिल चालक चुटहिल हो रहे हैं करोड़ों रुपए हाउस टैक्स की आय के बाद शहर पर भाजपा का ध्यान नहीं*
*हाजी फजल महमूद*

कानपुर सोमवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर व पीडीए थिंक नीति निर्धारण समिति की आवश्यक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे पीड़ीए सर्वेक्षण टीम को लेकर आरंभ हुई।।

सर्वेक्षण टीम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि कानपुर महानगर स्मार्ट सिटी कॉरिडोर वी आई पी रोड परमट जाने के लिए जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण मोटरसाइकिल सवार पानी में डूबती गाड़ी खींच कर ले जा रहे तथा चार पहिए वाहन सड़कों के हजारों गढ्ढो में हिचकोले खाकर चुटहिल हो रहे हैं जिसके कारण भाजपा सरकार की स्मार्ट सिटी की पोल सड़के गड्ढे तथा सड़कों गलियों में भरा पानी खोल रहा है

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जूही खलवा पुल पानी से लबालब भरा रहा आवागमन बंद हो गया है हजारों लोगों को घर पहुंचने में जगह-जगह बधाएं पहुंच रही हैं भय के कारण पैदल पानी मझाके चल रहे हैं क्योंकि गड्ढे तथा मैनहोल खुले होने के कारण जिंदगी भय के कारण पानी में चलकर घर पहुंचना पड़ रहा है

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि महानगर की 400 गलियों की स्थिति भयावह है क्योंकि एक तरफ कूड़ा जमा और दूसरी तरफ पानी की निकासी से बच्चे भी स्कूल जाने से वंचित हो रहे व गिरकर चोटिल हो रहे है तथा अधिकांश क्षेत्रों में फुटकर दुकानदारों की दुकान बंद रही लेकिन भाजपा सरकार स्मार्ट सिटी कानपुर महानगर पर ध्यान न देने के बजाय पीडीए के बढ़ते प्रभाव से परेशान और नींद में गिरता जनाधार से चिंतित रहकर अनर्गल बयानों में लगे हुए हैं

समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव तथा विधान परिषद के पूर्व सदस्य लोकतंत्र के सजग प्रहरी गरीबों के शुभचिंतक माननीय श्री एसआरएस यादव की जयंती पर उनकी नीतियों को लेकर युवा पीढ़ी को जागरूकता का संदेश दिया गया।।

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,शबाब अबरार,आनंद शुक्ल,रजत मिश्रा,नंदलाल जयसवाल,दीपक खोटे,शादाब आलम,अमित चौरसिया,चंदन कोरी,संजय सोनकर,सलाम इदरीसी,उमा देवी एडवोकेट,महेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *