आज दिनांक 05/08/2025 को समय 02:24 पर मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि थाना गोविन्द नगर के अन्तर्गत दादानगर में 37-A रिलायबल फ्लैक्सिबल फैक्ट्री में आग लग गई है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफएस फजलगंज से एक फायर यूनिट गाडी नम्बर 0570 व एफएस पनकी से एक फायर यूनिट 2463 के सहित घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुई। फायर यूनिटों ने घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आग फैक्ट्री के प्रथम तल पर रखे पॉलीथिन के रोलो व समान में लगी हुई थी, जिसे फायर यूनिटों के द्वारा अल्प समय में बुझा दिया गया। कोई जनहानि नही हुई।
2025-08-05
