रेलवे पुलिस की चक चौबंद व्यवस्था के चलते यात्रियों को मिली सुविधा व सुरक्षा : रेलवे पुलिस

महिला को मिला खोया हुआ सामान,आंखों में दिखी चमक

कानपुर सेंट्रल में रेल में हो रही चोरियों की घटनाओं की रोकथाम के चलते अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से यात्री के सामान की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को एक महिला यात्री श्रीमती जमुना देवी पत्नी विजय कुमार निवासी श्यामपुर अछल्दा थाना फफूंद जिला औरैया द्वारा जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर उपस्थित होकर एक सूचना दी की उनका पर्स जिसमें मोबाइल के अलावा ₹2000 नगद टिकट व अन्य कीमती समान इत्यादि गायब हो गया है उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला कार्ट टीम तथा कार्यालय को उक्त पर्स बरामद करने हेतु निर्देश किया उक्त ट्रेन व प्लेटफार्म नंबर 1/10 पर खोजबीन करने पर उपरोक्त महिला यात्री का पर्स मिला तत्पश्चात महिला यात्री श्रीमती जमुना देवी पत्नी विजय कुमार निवासी उपरोक्त को उक्त पर्स तस्दीक करते हुए सकुशल प्राप्त कराया गया महिला यात्री जमुना देवी पत्नी विजय कुमार द्वारा गए हुए पर्स जिसमें मोबाइल के अलावा ₹2000 नगद टिकट व अन्य कीमती सामान प्राप्त कर जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹70000 थी थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल टीम को भूरी भूरी प्रशंसा तथा धन्यवाद दिया ।

सामान बरामद करने वाली टीम में
1.ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल l
2.उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला , उप निरीक्षक अजीत प्रताप, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल |
3.हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा , हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल रामसूरत मौर्या , हेड कांस्टेबल विशाल सिंह , हेड हेड कांस्टेबल सोहेल खान ,हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , कांस्टेबल अनूप प्रजापति , कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *