व्यापार मंडल ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ 50% टैरिफ की घोषणा करने के विरोध में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर डोनाल्ड ट्रंप व अमेरिकन कंपनियां के पोस्टर जलाकर भारत के नागरिकों व व्यापारियों से अमेरिकन प्रोडक्ट के बहिष्कार की अपील की
आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित व युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र के नेतृत्व मे पदाधिकारियों व व्यापारियो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ आज से 25 प्रतिशत व 20 दिन उपरांत 25 प्रतिशत कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा करने के विरोध में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर पर डोनाल्ड ट्रंप व अमेरिकन कंपनियां के पोस्टर जलाकर भारत के नागरिकों व व्यापारियों से अमेरिकन प्रोडक्ट के बहिष्कार की अपील कर आर्थिक युद्ध की घोषणा की |
भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर मे एकत्र व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी डोनाल्ड ट्रम्प व अमेरिकन कंपनियों के पोस्टर जलाकर “डोनाल्ड ट्रम्प होश मे आओ, ” भारत के खिलाफ लागू टेरीफ वापस लो “, देशवासियो अमेरिकन प्रोडक्ट का बहिष्कार करो ” के नारे लगा रहे थे |
