*लायंस क्लब कानपुर शक्ति द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन*
लायंस क्लब कानपुर शक्ति द्वारा आज शेलिंग हाउस स्कूल (जूनियर विंग) में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शंकरा आई फाउंडेशन के प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 अतहर मसूद , डॉ0 अनिल, डॉ0 ज्योति, डॉ0 हेमा एवं कमलकांत अवस्थी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों व स्कूल स्टाफ की आंखों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती वनीता मल्होत्रा, उप प्रधानाचार्य श्रीमती अल्का माली ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के उपमंडलाध्यक्ष लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वीडीजी 2 लायन विश्वरतन त्रिपाठी ,रीजन चेयरपर्सन लायन वीना मिश्रा, ज़ोन चेयरपर्सन लायन गुंजन आनंद,
लायन विनीत त्यागी , विज़न चेयरपर्सन लायन कमता प्रसाद गर्ग, क्लब की अध्यक्ष लायन रूचि अग्निहोत्री, सचिव एवं कोषाध्यक्ष लायन कीर्ति टंडन व लायन आशु गुप्ता, उपाध्यक्ष लायन राखी बाजपेयी, भूमिका सक्सेना, दर्शिका सिंह, क्लब निदेशक लायन डॉ. क्षमा त्रिपाठी एवं लायन उषा पांडेय , लायंस क्लब कानपुर मारुति से लायन अभिषेक शुक्ला सहित क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती वनीता मल्होत्रा ने कहा कि
“बच्चों के लिए नेत्रों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सही दृष्टि से ही उनका समुचित मानसिक, शैक्षणिक व सामाजिक विकास संभव है।”
क्लब अध्यक्ष लायन रूचि अग्निहोत्री ने बताया कि लायंस क्लब समाज कल्याण के उद्देश्य से लगातार इस प्रकार के जनहितकारी कार्य करता रहेगा। क्लब सचिव लायन कीर्ति टंडन ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों, स्कूल प्रबंधन व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
यह शिविर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते जांच व इलाज की आवश्यकता को रेखांकित करने वाला एक सफल प्रयास सिद्ध हुआ।
