कानपुर
कानपुर में आजादी के 79वीं सालगिरह पर स्वंतत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में तिरंगा लहराकर सलामी दी,भारत माता को प्रणाम किया साथ ही आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन किया व गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती को आजाद कराने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कर्मचारियों को कर्तव्य और निष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य को करें और दायित्वों का निष्ठा पूर्वक किया गया निर्वहन ही सबसे बड़ी देश सेवा होगी। फरियादी आए तो उनकी बात सुनें और समस्याओं का समाधान करें।
इस अवसर पर डीएम शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी इस पर्व को हर्षोल्लाह से मनाए जिसका जो कि भी कर्तव्य हो जिम्मेदारी से निर्वाह करें,,,,कानपुर के लिए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के जो धरोहर है वो कानपुर शहर के ही थे जिन्होंने बलिदान देकर हम सभी को स्वतंत्रता दिलायी है जिससे हम अपना तिरंगा गर्व से सम्मान से फहरा सकते है ।
