श्री कृष्ण जन्माष्टमी” महाराज प्रयागनारायण बैकुण्ठ मंदिर (शिवाला) कानपुर
प्रातःकाल विशेष तिरुमंजन अभिषेक एवं मध्य रालि ठीक १२ बजे नगाड़ो की थाप घण्ट घड़ियाल शंखनाद की घोष में जयकारों के साथ जन्म महाआरती
जन्म सोहर गीतो एवं भजनों से शिवाला मंदिर में रही धूम
कानपुर १६ अगस्त शनिवार २०२५ उत्तर भारत का १६५ वर्ष प्राचीन (दक्षिण भारतीय) तिवारी परिवार के पूर्वजो द्वारा स्थापित महाराज प्रयागनारायण मंदिर (शिवाला) कानपुर में “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” परम्परागत विधि-विधान से विशेष पूजन प्रार्थना के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रातः काल मंदिर गर्भग्रह में स्थापित भगवान लक्ष्मीनारायण सहित सभी विग्रहो का नारद पंचरात्री आगम विधि से तमिल संस्कृत भाषा में मंत्रोंचारण के साथ दूध-दही, सुगंधि, हल्दी, चन्दन गंगाजल, गुलाबजल प्राकृतिक औषधियों आदि से तिरुमंजन (विशेष स्नान) कराया गया। यह तिरूमंजन अभिषेक एवं पूजन
मंदिर व्यास पं. करूणाशंकर, प्रधान अर्चक आचार्य सूरजदीन, आचार्य अर्पित, आचार्य अश्वनी आचार्य अनुराग एवं सहायक पं. कन्हया की उपस्थित में मंदिर अध्यक्ष मुकुल” विजयनारायण तिवारी एवं प्रबन्धक अभिनवनारायण तिवारी, राघवनारायण तिवारी कें द्वारा ओभषेक सम्पन्न हुआ। सम्पन्न हुये ओभषेक का पंचामृत रूपी महाप्रसाद पूरे दिन आने वाले भक्तो को वितरित किया गया। सायंकाल से मध्यरालि तक भजन कीर्तन पारम्परिक सौहरगीत निरन्तर चलते रहे।
जयकारों के साथ मध्य रात्रि ठीक १२ बजे घण्ट-घड़ियाल एवं शंखनाद घोष नगाड़ो की थाप पर जन्म महाआरती हुयी।
प्रधान अर्चक द्वारा भगवान की पुष्पाजील की गयी महाप्रसाद में पंचामृत पंजीरी, मरवाना, बीजा, चिरौंजी, रामदाना, नारियल फल पेड़ा, बर्फी आदि का वितरण हुआ मंदिर प्रांगण में आये सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
यह ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” अध्यक्ष ” मुकुल” विजयनारायण तिवारी व मंदिर प्रबन्धक अभिनव नारायण तिवारी के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
प्रमुख रूप से अनिल शर्मा, मनुराज सिंह, jagendra awasthi,ऋषभ मिश्रा,शरद अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, मनोज तिवारी, गीता, मनोरमा, कामना तिवारी, सुषमा अमित दुबे, राज टण्डन
