राष्ट्रीय लोक दल ने झंडा रोहण कर मिष्ठान वितरण
कानपुर, स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर मछरिया स्थित चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गीत के साथ तिरंगे को सलाम कर क्षेत्रीय लोगों को मुबारकबाद दे मिष्ठान वितरण किया। मोहम्मद उस्मान ने कहा कि आजादी बड़ी कठिनाइयों के साथ मिला है ब्रिटिश हुकूमत केवल हिंदुस्तान में डिवाइड एंड रूल का फार्मूला करके लोगों को बांटने का काम करते थे लेकिन देश पर कुर्बान हो जाने वाले लोगों ने हर कोशिश ब्रिटिश हुकूमत की नाकाम की हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई एकता अखंडता के साथ हमारे देश को आजादी मिली जिसमें सभी धर्म के लोगों ने अपनी अपनी कुर्बानियां दी तब जाकर हम लोग खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं जिसका जीता जाता सब फूल बाग में स्थित बूढ़ा बरगद देश के प्रति कुर्बानी देने वालों की गवाही देता है। झंडा रोहण में क्षेत्र सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया!
