दिनांक 16 अगस्त 2025

भाजपा सरकार वोट चोरी करके खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही आज देश का संविधान खतरे में
प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी

कानपुर 16 अगस्त समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी के नगर आगमन पर सपा महानगर संगठन के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में नए गंगा पुल जाजमऊ पर पदाधिकारियों एवं फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी ने महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद व पदाधिकारियों तथा फ्रंटल अध्यक्षों से मुलाकात कर महानगर संगठन के कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा आगामी दिनों में कानपुर महानगर में पीडीए पंचायत को और अधिक गतिशील बनाने का निर्देश दिया

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके खुले आम लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है आज देश का संविधान खतरे में है यह सरकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को नहीं मानकर तानाशाही चला रही है आज देश के हालात बहुत नाजुक हैं जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है

प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हालात बत से बत्तर हैं पूरे प्रदेश का विकास विकास ठप्प हो गया है यह सरकार सिर्फ कागजों पर विकास करा कर विकास का ढिढोरा पीट कर अपनी पीठ थप थपा रही है इस सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा कमीशन का खेल बहुत बड़ा हो गया है सड़कों के निर्माण में भारी कमीशन खोरी चल रही है सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री डाली जा रही है जिससे सड़के एक बरसात भी नहीं झेल पा रही हैं और उखड़ जाती हैं

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर अपर्णा जैन नितेंद्र यादव शैलेंद्र यादव मिंटू आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर शादाब आलम दीपक खोटे इंद्रदेव यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *