कानपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, भू-माफिया अखिलेश दुबे का सहयोगी टोनू यादव गिरफ्तार

 

कमिश्नर अखिल कुमार के नेतृत्व में कानपुर पुलिस ने शहर के बड़े अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। भू-माफिया अखिलेश दुबे को लड़कियां उपलब्ध कराने वाला शैलेन्द्र यादव उर्फ़ टोनू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि टोनू यादव हजारों-लाखों रुपये लेकर लड़कियां उपलब्ध कराता था और फिर पूंजीपतियों को पॉक्सो एक्ट में फंसाकर उगाही करता था। इस पूरे खेल में कुछ अधिवक्ताओं की मिलीभगत भी सामने आई है।

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में यह भी खुलासा हुआ कि पिता-पुत्र की जोड़ी ब्राह्मण सभा चलाने की आड़ में इस गंदे धंधे से जुड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता बना पुत्र भू-माफिया अखिलेश दुबे के कई कारनामों में सीधे तौर पर शामिल रहा है।

गिरफ्तार टोनू यादव और लड़कियों ने पूछताछ में इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही पिता-पुत्र का नाम सार्वजनिक किया जाएगा और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।कमिश्नर अखिल कुमार के सख्त रुख और पुलिस की सक्रियता से शहर के बड़े अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से कानपुर के काले कारोबार का एक-एक कर भंडाफोड़ हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *