*35 वर्षों बाद पहली बार ₹ 36 लाख 21 हजार रुपए से निर्माण होगी,कबीर नगर मलिन बस्ती,दादा नगर की सड़क*
आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने कबीर नगर, दादा नगर में, पिछले 35 वर्षों से लंबित पड़ी, जर्जर कच्चे मार्ग में बजबजाते हुए रास्ता तथा आए दिन तालाब के शक्ल में पानी भर जाने से, मजबूरी में घुटने घुटने पानी में चलकर निकलना मजबूरी होती थी। उसके सड़क के निर्माण हेतु,आज शिलान्यास/भूमि पूजन किया।जिसकी लागत 36 लाख 21 है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने, शिलान्यास पूजन के अवसर पर उपस्थित जनसभा में कहा कि यह सड़क वी.के गुप्ता के मकान से रमेश वाल्मीकि के मकान तक इंटरलॉकिंग एवं दोनों तरफ नाली निर्माण के साथ पूर्ण होगी । विधायक जी ने कहा कि उक्त कबीर नगर मलिन बस्ती को, आज तक उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया था। लगभग 1200 लोगों की संख्या उक्त बस्ती में रहती है। जिनको बिजली पानी सड़क सभी से, अभी तक मोहताज रखा गया। लोग वोट मांगने तो आ जाते थे, परंतु झूठे वादे करके, उनके जीवन स्तर को बदलने के लिए कोई काम नहीं करते थे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि पूरी बस्ती में पहले बिजली के खम्बों को लगाकर, सबको बिजली की व्यवस्था दिलाई। तत्पश्चात पूरी बस्ती में समरसेबल लगाकर,इसी महीने सभी को पेयजल की शुद्ध आपूर्ति पूर्ण कराई। तत्पश्चात अब सड़क हो जाने से उक्त मलिन बस्ती पूरी तरह से डेवलप हो जाएगी तथा वहां के निवासी गरीब लोगों का जीवन स्तर भी सुधर जाएगा। बच्चे बेफिक्र होकर स्कूल जा पाएंगे। और कामगार, अपने काम पर जाने के लिए एवं नौकरी के लिए फैक्ट्री में काम करने के लिए समय से पहुंच सकेंगे।
विधायक जी ने कार्यक्रम सभा में आम जनता एवं मलिन बस्ती के क्षेत्रीय लोगों से कहा कि,कबीर नगर मलिन बस्ती, दादा नगर की इस सड़क पर चलना, जो अभी तक बहुत मुश्किल होता था।लोग चोटिल होते थे,एम्बुलेंस का बस्ती तक पहुंचाना बिल्कुल नामुमकिन था एवं मरीजों को, अस्पताल तक समय से ना पहुंच पाने के कारण से,उनको उनकी जान का खतरा हमेशा बना रहता था। दुर्घटनाएं अधिक होती थी। लेकिन अब ऐसी किसी प्रकार की घटना घटित ना हो, इसके लिए एक बेहतर सड़क बनाकर, उक्त मलिन बस्ती निवासियों को जनहित में दें रहे हैं।
विधायक जी ने कहा कि पिछले कई सरकारों में 35 वर्षों में यह सड़क नहीं बनी। जो अब बनवाकर,लोगों को प्राप्त होने जा रही है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,जगदीश यादव जी, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल एवं दीपक शुक्ला एवं अजय राय,तथा अखिलेश पांडेय, पप्पू पासवान, बीएन तिवारी, राजू मौर्य, राजेश चौहान, अजीत श्रीवास्तव, अमरीश,गोलू कुशवाहा, बृजभूषण शुक्ला, संजय मिश्रा, मन्नू कुशवाहा, सुनील बाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, अवधेश, लालता प्रसाद, कालका यादव, स्वामीनाथ पाल, राकेश कुमार, अशोक कश्यप, रमाकांत मिश्रा, रामवीर सिंह, रामविलास यादव, हरिराम यादव , जया दुर्गावती,ललिता पासवान, मंजू देवी गौड़, वृंदावती, कुसुम देवी, पुष्पा शुक्ला, मधु मिश्रा, सरस्वती यादव, हीरामती, यशोदा देवी, मनोरमा, आदि लोग मौजूद रहे
2025-08-17
