कानपुर
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगा गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी,जिस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बाईक सवार मृतक भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।वही इस घटना के चलत पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वी ओ – जानकारी के अनुसार बताते चले कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविंद बौद्ध अपने साथी घाटमपुर कस्बे के शिवपुरी पश्चिम का रहने वाले देवेंद्र संखवार ,जाजपुर गांव के रहने वाला रवि शंकर उर्फ अभिषेक समेत घाटमपुर के रहने वाले शिवम् यादव के साथ चार बाईकों से जहानाबाद एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे,तभी मुगल रोड पर भदवारा गांव के पास चंदापुर मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी,जिस दौरान बाइक सवार देवेंद्र ओर अभिषेक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही घटना के दौरान कंटेनर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।वही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और परिजन पहुंचे और कारवाई की मांग को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।वही मामले की जानकारी होते ही सर्किल फोर्स घाटमपुर सीएचसी पहुंचा।घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय व सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने परिजनो को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि परिजनो को समझाने के साथ दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
