*आज दिनांक 06.09.2025 को गणेश मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में थाना ग्वालटोली एवं कोहना क्षेत्र में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराया जा रहा है।*

 

पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है तथा ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं एवं निगरानी के लिए CCTV व ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

 

थाना ग्वालटोली व कोहना क्षेत्र में पूर्व निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही मूर्तियों का विसर्जन कराया जा रहा है। आमजन एवं आयोजकों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *