‘जॉली LLB 3’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट: कानपुर में गुटखा खाने वालों पर अक्षय कुमार का रिएक्शन

 

कानपुर ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्चिंग को लेकर मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला कानपुर के रेव-3 मॉल पहुंचे. अक्षय कुमार आंखों में चश्मा और गले में गमछा डालकर बिल्कुल कनपुरिया अंदाज में दर्शकों के बीच से निकलकर स्टेज पर पहुंचे और हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया. चीयरअप कर रहे लोगों को सुन अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे थोड़ा वक्त दीजिए मै आप लोगों के पास ही आ रहा हूं.

‘जॉली एलएलबी 3’ की टीम के कानपुर आगमन पर कानपुर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. बुधवार सुबह ही डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह रेव-3 पहुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अफसरो को सख्त निर्देश भी दिए की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरीके की कोई चूक न हो.

अक्षय कुमार ने कहा, ‘मै कानपुर पुलिस का बहुत ही ज्यादा शुक्रगुजार हूं कि आप लोगों ने इस ट्रेलर लॉन्चिंग के कार्यक्रम को बेहद खूबसूरती के साथ आयोजित किया. हमें पता ही नहीं चला कि हम कानपुर आए और आपने हमारी सुरक्षा के साथ फैंस की सुरक्षा का भी पूरी तरीके से ध्यान रखा. आपकी वजह से यह कार्यक्रम सफल तरीके से संपन्न हो पाया है. इसके लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. इस बीच जब उनसे सवाल किया कि आपको फिल्म को लेकर कानपुर से कैसी उम्मीदें हैं इसके जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘आए हैं हम यहां तो जाहिर सी बात है की उम्मीद अच्छी ही होगी.’इस दौरान मीडिया ने अक्षय कुमार से सवाल किया कि ‘कुछ एक्टर हैं जो कहते हैं कि कानपुर के लोग गुटखा दबाकर बात करते हैं. क्या आपको भी ऐसा लगता है?’ इस पर खिलाड़ी कुमार ने कहा, ‘देखिए गुटखा नहीं खाना चाहिए. मैं ये बोलूंगा. गुटखा खाना बुरा है.’

‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी. फिल्म में जहां अक्षय कुमार ‘जॉली मिश्रा’ के किरदार को दोहराते नजर आएंगे तो वहीं अरशद वारसी एक बार फिर मेरठ के ‘जॉली त्यागी’ की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे. इस फिल्म में सौरभ शुक्ला भी जज की भूमिका दोहराते दिखेंगे. फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में है. इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *