जीआरपी व आरपीएफ के संयुक्त अभियान के चलते कानपुर सेंट्रल पर चोरी व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाया अंकुश
कानपुर ,
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पुलिस उपाधीक्षक कानपुर सेंट्रल दुष्यंत कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रेल में हो रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करी व अपराध अपराधियों पर अंकुश और रोकथाम करने के लिए विशेष अभियान में लगातार मॉनिटरिंग व दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व प्रभारी निरीक्षक आफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल सिद्धनाथ पाटीदार के कुशल नेतृत्व में 10 सितंबर बुधवार रात लगभग 12:25 am कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से हरसगंज पल के उसे पर रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक प्लास्टिक की बोरी में कुछ समान रख कर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था संयुक्त अभियान के चलते चेकिंग करी गई एक युवक जिसका नाम रामकुमार शाह पुत्र भरत शाह निवासी शाहबाजपुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष के पास दो प्लास्टिक की बोरी में भारी मात्रा में शराब और बियर के केन बरामद किया गया ।
पकड़े गए अभियुक्त किशोर कुमार शाह से पूछताछ करी गई तब उसने बताया की वह शराब और बीयर लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था , पुलिस से बचने के लिए घरेलू उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली प्लास्टिक की बोरी में छुपा कर ले जा रहा था ।
पकड़े गए अभियुक्त का नाम और पता : किशोर कुमार शाह पुत्र भरत शाह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र लगभग 42 वर्ष
बरामद की हुई शराब और बीयर
12 बोतल इंपिरियल ब्लू व्हिस्की वह ग्रीन लेवल व्हिस्की
48 बियर के केन किंगफिशर
पकड़ी गई शराब बीयर के अनुमानित कीमत लगभग ₹25000 जीआरपी व आरपीएफ के संयुक्त अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह जीआरपी कानपुर सेंट्रल व प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल एवं उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला उप निरीक्षक , सुनील कुमार , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , बृजेश शर्मा कांस्टेबल , आनंद कुमार कॉन्स्टेबल ,धीरज यादव जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
