*कानपुर नगर निगम अपडेट*

 

 

आज दिनांक 11.09.2025 को नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मुख्यतः *शहर की स्वच्छता व्यवस्था, डोर–टू–डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था एवं कान्हा गौशाला* के कार्यों की समीक्षा हेतु किया गया।

 

*निरीक्षण विवरण :*

 

*जोन–4 निरीक्षण :*

नगर आयुक्त महोदय द्वारा गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल के पास स्थित अपार्टमेंट्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर घर–घर से डोर–टू–डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य होता पाया गया। इस पर निर्देशित किया गया कि उक्त क्षेत्र में प्रत्येक घर से प्रतिदिन नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

*कलश चौराहा निरीक्षण :*

कलश चौराहे पर साफ–सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मौके पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा सफाई कार्य संतोषजनक पाया गया, जिस पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

 

*जोन–2 निरीक्षण (शिव कटरा क्षेत्र) :*

निरीक्षण के दौरान नालियों की सफाई सुव्यवस्थित पाई गई एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जाता पाया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी दुकान के बाहर कूड़ा न पाया जाए तथा सभी दुकानों के सामने डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

*जोन–1 निरीक्षण (लक्ष्मीपुरवा सब्ज़ी मंडी क्षेत्र) :*

यहाँ पर निरीक्षण के दौरान साफ–सफाई का कार्य होता पाया गया। साथ ही सभी ठेलों के सामने डस्टबिन रखे पाए गए, जो कि व्यवस्था की सुचारूता को दर्शाता है।

 

*डिप्टी पड़ाव चौराहा से चंद्रिका देवी मंदिर होते हुए भन्नाना पूर्व तक का निरीक्षण :*

इस मार्ग पर प्रत्येक बीट पर सफाई कर्मचारी उपस्थित पाए गए एवं पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था पाई गई।

 

 

*कान्हा गौशाला निरीक्षण :*

 

नगर आयुक्त महोदय द्वारा आज कान्हा गौशाला का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश प्रदान किए गए –

 

गौशाला के बाहर उगी *बड़ी घास की नियमित कटाई एवं फेंसिंग का* कार्य कराया जाए।

 

गौशाला परिसर में शेडों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि गौवंश को पर्याप्त छाया उपलब्ध हो सके।

 

*जिन दीवारों पर पेंटिंग नहीं है वहाँ पेंटिंग कार्य तत्काल कराया जाए तथा दीवारों के किनारे वृक्षारोपण किया जाए।*

 

नगर आयुक्त महोदय ने गौशाला के भीतर चारे की आपूर्ति प्रणाली का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि *जहाँ–जहाँ गढ्ढे हैं उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए* ताकि गौवंश को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगर निगम की सभी स्वच्छता व्यवस्थाएँ एवं गौशालाओं से संबंधित कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से संपन्न कराए जाएँ तथा आमजन एवं गौवंश की सुविधा सुनिश्चित की जाए।

 

*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *