कानपुर 11 सितंबर

एक राष्ट्र एक चुनाव के जनजागरण हेतु प्रस्तावित मैराथन दौड़ की समीक्षा बैठक संपन्न

13 सितंबर को आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में आगामी एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत प्रस्तावित मैराथन दौड़ की व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। इस बैठक में कानपुर महानगर उत्तर एवं दक्षिण जिलों के सभी महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधायक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित जी ने की, जबकि संचालन संतोष शुक्ला ने किया ।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रत्येक विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में प्रवास कर मंडलों से कार्यकर्ताओं की संख्या सुनिश्चित करें। सभी विधानसभा से एकत्रित होकर निर्धारित समयानुसार दोपहर 4 बजे नानाराव पार्क में पहुंचना अनिवार्य होगा । प्रकाश पाल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मैराथन दौड़ में नगर के सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिससे जनजागरण को और गति मिलेगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं शिवराम सिंह ने सभी प्रकोष्ठ संयोजकों जैसे – व्यापार प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, शिक्षण प्रकोष्ठ एवं NGO प्रकोष्ठ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे प्रत्येक क्षेत्र में जन भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, आयोजन की सफलता हेतु सभी संयोजकों से वृत्त लिया गया और उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नानाराव पार्क से भारत माता प्रतिमा घंटाघर तक के संपूर्ण मार्ग को विशेष रूप से तिरंगा झंडे से सजाया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय एकता एवं एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का संदेश पूरे शहर में गूंजता रहे। मैराथन में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ता एक राष्ट्र एक चुनाव का संदेश देने हेतु छपी हुई विशेष टी-शर्ट पहनकर भाग लेंगे।

संपूर्ण महानगर को एक राष्ट्र एक चुनाव के स्लोगन लगी होल्डिंग्स लगाई जाएंगी

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित,सुनील बजाज,मणिकांत जैन,अनूप अवस्थी, अमित पांडे,अवधेश सोनकर,ज्ञानू मिश्रा,अभिनव दीक्षित,शिवांग मिश्रा,अंकित गुप्ता,अनीता त्रिपाठी,सरोज सिंह,परमानंद शुक्ला,प्रवीण गुप्ता,सहित दर्जनों वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मैराथन दौड़ के माध्यम से जनजागरण को और व्यापक रूप से जनता तक पहुँचाया जाएगा, ताकि एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को सफल बनाने में हर नागरिक का सहयोग सुनिश्चित हो।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस मैराथन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता विशेष रूप से सम्मिलित होकर इस मैराथन का नेतृत्व करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *