*थाना किदवई नगर पुलिस ने बीएसएनएल और टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो दिन पूर्व 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से लगभग 300 मीटर कॉपर केबल और उपकरण बरामद हुए थे। बदमाश ड्रिल मशीन और क्रेन की मदद से भूमिगत केबल निकालकर ऊँचे दामों पर बेचते थे। घटना के बाद कुछ सदस्य मौके से फरार हो गए थे। आज पुनः सूचना मिली कि वही बदमाश नई वारदात की रेकी कर रहे हैं। पुलिस ने तीन स्थानों पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश की पहचान लाला उर्फ शमशेर पुत्र इकराम निवासी कौशांबी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। इसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और यह शातिर गैंगस्टर है। यह पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट में दो बार जेल जा चुका है तथा हाल ही में आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना कर चुका है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक बाइक (UP32 नंबर) बरामद की है। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी महोदय दी बाइट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *