दिनांक 10:10:2025

 

*समाजवादी पार्टी के संस्थापक*

*पूर्व रक्षा मंत्री मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धरतीपुत्र मुलायम सिंह जी की तृतीय पुण्यतिथि पर पीडीए महासम्मेलन*

*सपा की बढ़ती लोकप्रियता देख भाजपा आरोप प्रत्यारोप का जाल बिछा रही है*

*2027 में पीडीए टीम भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर कर माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी*

*मुलायम सिंह यादव ने चेन्नई से लेकर कन्याकुमारी तक युवाओं में शिक्षा का बिगुल बजाया*

*भाजपा सरकार बेरोजगारी महंगाई पर नियंत्रण करने में फेल रही*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शुक्रवार

 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह जी की तृतीय पुण्यतिथि पर सपा हाल नवीन मार्केट परेड में आर्य नगर,कैंट,सीसामऊ,गोविंद नगर,किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र सहित 1607 बूथो पर तथा महानगर सपा नवीन मार्केट में दिन में 11:00 बजे से 1:00 बजे पीडीए महासम्मेलन 1:00 बजे से 2:00 बजे तक परेड पर तहरी वितरण 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सभी विधानसभा क्षेत्र में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण तथा श्रद्धेय नेता जी के कार्यो पर चर्चा। ।

 

सपा अध्यक्ष हाजी फजल मह‌मूद की अध्यक्षता में पीडीए महासम्मेलन 11:00 बजे आरंभ हुआ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी ने पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यको,पिछड़ो, दलितों,गरीबों के स्वाभिमान सहित उनकी रक्षा की और 27% आरक्षण देकर प्रदेश में एक मिसाल कायम की

आगे संबोधन ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी ने लड़कियों की शिक्षा फ्री की प्रदेश में व्यापारियों के लिए उगाही समाप्त की उन्होंने वी पी सिंह जी से मिलकर मंडल लागू कराया जिससे पूरे प्रदेश में नेताजी की सरहाना की गई क्योंकि निर्भीकता कथनी और करनी को महत्व देकर छात्रों को पुलिस तथा सरकारी विभाग में नौकरियों में महत्व देकर कर प्रदेश खुशहाली लाये

अध्यक्ष फजल मह‌मूद ने कहा कि उन्होंने प्रदेश मे जनता की आवाज उठाकर हजारों आंदोलन कर प्रदेश की जेले भरी नारायण दत्त तिवारी सरकार को घेरकर अन्य और जुल्म से राहत दिलाई तथा बुनकरों कुम्हारो को सुविधाये दी लेकिन आज भाजपा सरकार लघु उद्योगों को बंद करने में जुटी चीन से माल आयात कर यहा के उद्योग धंधों को बर्बाद करने पर उतारू घूम रही है

अध्यक्ष फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय नेता जी ने मद्रास से लेकर कन्याकुमारी तक शिक्षा क्षेत्र में पीड़ीए को महत्व देखकर समस्याओं का युद्ध स्थर पर हल कराया तथा रामेश्वर मंदिर से 268 किलोमीटर चलकर मदुरई में ऐतिहासिक रैली की इसके बाद मुद्राई से 100 किलोमीटर चलकर कन्याकुमारी में किसानों से भेंट कर बैठक की आज ऐसे ऐतिहासिक पुरुष श्रद्धेय नेता जी की पुण्यतिथि महानगर समाजवादी पार्टी नमन कर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है।।

 

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,विरेन्द्र शर्मा,कुतुबुद्दीन मंसूरी,नंदलाल जयसवाल,सत्यनारायण गहरवार,आंनद शुक्ला,फखरे आलम,महेन्द्र सिह,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,अर्पित त्रिवेदी,के के मिश्रा,शिवकुमार बाल्मिक,महेश कन्नौजिया,सोनू वर्मा,मुमताज मंसूरी,आकाश यादव,इशरत इराकी,श्याम सिंह बबलू,हेमंत गुप्ता,अमित चौरसिया,राजेंद्र सोनकर,विनय गुप्ता,सुभाष द्विवेदी,उदय द्विवेदी,शरद पांडेय,अमित मिश्रा,चंदन बादशाह,अजय यादव,सलाम इदरीसी,कीर्ति अग्निहोत्री सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *