दिनांक 10 अक्टूबर 2025

कानपुर। महानगर के साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि श्री उपेंद्र शुक्ला को उनकी कृति “राष्ट्रसाधना” एवं अन्य कृतियों के सन्दर्भ में हरियाणा प्रदेश की “मातेश्वरी विद्या देवी बाल साहित्य सम्मेलन” सिरसा द्वारा श्री शुक्ला को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर बालसाहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख साहित्यकार एवं समाज सेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

श्री उपेंद्र शुक्ला को मिले इस सम्मान से कानपुर के साहित्यकारों ने उनको बधाई दी है, विकासिका साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के प्रमुख डॉ. विनोद त्रिपाठी, साहित्यसेवी एवं पर्यावरण विकास संस्थान के संस्थापक श्री राकेंद्र मोहन तिवारी व शिक्षाविद श्री उमेश शुक्ला ने इसे कानपुर नगर के साहित्य जगत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है l

 

हरियाणा में श्री उपेंद्र शुक्ला के साथ कवि एवं साहित्यकार श्री चक्रधर शुक्ला, राजकुमार सचान, अजीत सिंह राठौर व उदय सिंह को भी अलग अलग सम्मानों से विभूषित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *