संयुक्त रूप से बृहद रक्त दान शिविर का आयोजन

रोटरी मण्डल 3110 द्वारा दिनांक 19/09/21 को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ संयुक्त रूप से बृहद रक्त दान शिविर का आयोजन

रोटरी मण्डल 3110 द्वारा दिनांक 19/09/21 को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ संयुक्त रूप से बृहद रक्त दान शिविर का आयोजन पांडू नगर स्थित सोसाइटी भवन में किया जाएगा जिसमें कानपुर जोन के समस्त क्लब भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर कानपुर नगर श्री असीम अरुण जी एवं रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मुकेश सिंघल जी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी ग्वालटोली स्थित आरोग्यधाम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री के सचिव डॉ हेमंत मोहन ने दी। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अरुण जैन जी, रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन, रोटेरियन डॉ आरती मोहन, रोटेरियन सचिन दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *