आज दिनांक 14 अप्रैल दिन मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर कानपुर नगर/ग्रामीण कार्यालय में एक गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री परमेश्वर दयाल कन्नौजिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री जितेंद्र कटियार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय संबोधन में श्री परमेश्वर दयाल कन्नौजिया ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें सामाजिक समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

संचालन करते हुए महामंत्री श्री जितेंद्र कटियार ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया और अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनिल सोनकर, मगन सिंह भदोरिया, हीरेंद्र सिंह, एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा, नसीम रज़ा, महिमा शर्मा, योगेंद्र कुशवहा ,राजीव सैनी, रितेश सोनकर,नियाज़ सिद्दीकी, अमितेश् तिवारी, रहीसुद्दी आदि लोग उपस्थित रहे जिन्होंने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता:

प्रवक्ता

नसीम रज़ा

कानपुर नगर/ग्रामीण

(समाजवादी पार्टी)

8840869217

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *