*जिला कारागार, कानपुर नगर में अम्बेडकर जयन्ती का आयोजन।*
जिला कारागार, कानपुर नगर में दिनांक-14 अप्रैल, 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जेल अधीक्षक-श्री आरoकेo पाण्डेय द्वारा डाॅo भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपस्थित श्री आशुतोष बाजपेई व श्री चन्द्रिका प्रसाद बाजपेई द्वारा डाॅo भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन, उनके सघर्ष तथा समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जेल अधीक्षक द्वारा भी बन्दियों को भारतीय संविधान में उल्लिखित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुये उनके मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में बताया गया।
इस अवसर पर अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति की ओर से श्री आशुतोष बाजपेई, श्री चन्द्रिका प्रसाद व श्री अविराम सिंह तथा जेलर-श्री मनीश कुमार, डिप्टी जेलर-श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र, श्रीमती मौसमी राय व श्री राजीव कुमार उपस्थित रहे।
(आरoकेo पाण्डेय)
जेल अधीक्षक
कानपुर नगर।
