28 साल पुराने मामलों के वारण्टी चढ़े कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे, पेशी से पहले गिरफ्तारी

 

कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर के निर्देश के तहत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी /एसीपी पूर्वी के आदेशों का पालन करते हुए रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से अहम सफलता !

 

रेलबाजार थाना पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में निजाम अली पुत्र बदलू निवासी ग्राम हाथीपुर, थाना महाराजपुर तथा मुन्ना पुत्र लिखारी लाल निवासी मीरपुर, थाना रेलबाजार

 

दोनों आरोपी वर्षों से फरार चल रहे थे और न्यायालय में पेशी के लिए वांछित थे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब इन्हें संबंधित न्यायालय में पेशी के लिए भेजा जा रहा है

 

इस कार्रवाई को थाना रेलबाजार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार गुप्ता, संतोष कुमार निगम, योगेंद्र प्रताप सिंह और गौरव अग्निहोत्री शामिल रहे।

 

लंबे समय से फरार वारण्टीयों की गिरफ्तारी से पुलिस की सक्रियता फिर साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *