33 दिवसीय शीत कालीन गऊ नंदीभोग अभियान

आज दिनांक 4/4/2022 को गौ-गौरैया संरक्षण समिति द्वारा चलाये जा रहे 33 दिवसीय शीत कालीन गऊ नंदीभोग अभियान के तहत पनकी हनुमान जी के मंदिर के बाहर से पनकी मंदिर के महंत श्री कृष्णा दास जी द्वारा आज के अभियान की सुरुआत की गई इसके उपरांत पनकी बी ब्लाक स्थित नंदीशाला प्रथम में सैकड़ो बेसहारा गोवंशों को गुड़,अजवाइन,सोंठ,गेंहू के आटे से निर्मित लड्डू खिलाएं गए।
इस दौरान-मनीष पाण्डेय(अध्यक्ष)दीपक सिंह(महामंत्री)संदीप पाण्डेय(जिलाध्यक्ष)कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल,सिद्धार्थ द्विवेदी(कार्यालय प्रभारी)गौ-गौरैया संरक्षण समिति,ओम सिंह भदौरिया,सूबेदार मेजर आदि लोग प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *