कानपुर
इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, काशीराम अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ दी गई तहरीर, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के काशीराम अस्पताल में इलाज करा रही महिला की मौत के बाद परिजनों ने जम कर हंगामा काटा और पुलिस को डॉक्टर रश्मि शर्मा के खिलाफ एक एफआईआर देते हुए इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत का आरोप लगाया है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दे कर परिजनों को शांत करा दिया है ।
आपको बता दें कि नर्वल निवासी सौरभ की पत्नी मीना बच्चेदानी की समस्या लेकर काशीराम अस्पताल की डॉक्टर रश्मि शर्मा से इलाज करवा रही थी कल उनका ऑपरेशन होना तय हुआ था कल रश्मि इसी ऑपरेशन के चलते काशीराम अस्पताल में भर्ती हुई जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई तो फौरन ही उन्हें हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया सुबह तड़के परिजन मीणा को लेकर हैलेट अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । महिला की मौत से परिजन गुस्से में आ गए शव को ले कर उन्होंने हंगामा काटा । परिजनों का कहना है कि बिना किसी चीरे के मीना की बच्चेदानी बाहर निकली गई जिसके कारण शरीर के अंदरूनी हिस्से क्षतिग्रस्त हुए और उनकी मौत हो गई है । मृतका अपने पीछे एक छोटी बच्ची को छोड़ गई है । परिजनों ने डॉक्टर रश्मि शर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देते हुए चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट आने पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
