कानपुर
शहर अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिये नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के इस अभियान के तहत कई जगह पर प्रवर्तन दस्ते ने अभियान चलाया और फुटपाथों सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को साफ कराया।आज सुबह से ही नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने शहर के रामादेवी चौराहा,जूही, नौबस्ता स्थित फूल मंडी पर अपना जबर्दस्त अभियान चलाया तथा सैकड़ो अवैध कच्चे व पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया। इस दौरान नगर निगम के दस्ते के साथ नगर निगम के सुरक्षाकर्मी तथा पुलिस के जवान मौजूद थे।अतिक्रमण अभियान को रोकने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने शक्ति दिखाकर मौके से हटाया। फिलहाल नगर निगम द्वारा 15 दिनों के चलाए जा रहे इस अभियान से लोगों को राहत पहुंच रही है।क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि अगर इसी तरह से नगर निगम अपना अभियान चलती रहे तो वह दिन दूर नहीं जब शहर की सभी मार्केट साफ सुथरी हो जाएंगी तथा अतिक्रमण मुक्त होंगी।
