कानपुर
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बीती26 जुलाई को हुए रेप के मामले को लेकर पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है की बीती26 जुलाई को उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही।महिला का कहना है कि वह परेशान है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा 04.08.2025 को सूचना दी गई कि 26 जुलाई को दो व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गलत कार्य किया गया। इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
