सेंट्रल पर डीआरएम का निरीक्षण,विकास कार्यों का लिया जायजा
कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल आज गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे इस दौरान स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का जायाजा लिया। और रेलवे अधिकारियों के साथ जाकर रेलवे ट्रैक और आउटर का निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए,सेंट्रल स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जिसको लेकर सेंट्रल स्टेशन पर नवनिर्माण का कार्य जोरो से चल रहा है, आने वाले समय में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन सिटी साइड की ओर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मॉल,कई तरह की दुकानें मल्टी लेवल पार्किंग और कई तरह की सुविधा होगी,कॉनकोर्स निर्माण के लिए दोनों ओर के प्लेटफार्म पर सपोर्ट के लिए पोल लगेंगे। इस कॉनकोर्स पर यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। ट्रेन आने के दस मिनट पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और दस का भी निरीक्षण किया डीआरएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर,कमर्शियल स्टाफ आरपीएफ इंस्पेक्टर सिद्धनाथ पाटीदार सहित तमाम रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
