थाने में युवक ने लगाई फांसी मौत
रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने आज सुबह थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस को जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उसे इलाज के लिए गए जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाने में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही बवाल होने की आशंका पर आलाधिकारी सहित कई थानों का फोर्स और पीएसी आ गई। वहीं थाने पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
रावतपुर कच्ची बस्ती निवासी युवक दिनेश उर्फ गुड्डू (35) आज सुबह 7:30 के करीब हवालात से लघुशंका के लिए बाथरूम गया जहां उसने शरीर के कपड़े के हिस्से को फाड़ फंदा बनाया और गेट के जाल के सहारे फांसी लगा ली।काफी देर बाद बाहर न निकलने पर पहरा ने दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई आवाज न आने पर अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो गुड्डू फांसी पर लटक रहा था। पुलिस उसे लेकर शनेश्वर चौराहा स्थित श्रेय हॉस्पिटल गए जहां से डाक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया जहां डाक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।
*मृतक के परिजन पकड़ कर ले गए थे थाने*
रावतपुर कच्ची बस्ती जयप्रकाश नगर निवासी बुआ रेनू ने बताया कि कल देर रात दिनेश उर्फ गुड्डू ने परेड से किसी दूसरे का मोबाइल लेकर बात की और कहा की मुझे पैसे दो नहीं तो तुम्हें आकर मार दूंगा इसके बाद उनके बेटे ऋतिक और बहन के पुत्र ने उसकी खोजबीन की। काफी खोजबीन करने के बाद उसे बीती रात करीब साढ़े तीन बजे थाना रावतपुर लेकर आए। जहां शिकायत की तो पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया था। बुआ रेनू ने बताया कि उनके भाई दिलीप उर्फ पप्पू गौतम मकरावटगंज का निवासी था उनकी पहली पत्नी चमेली उसे छोड़ कर कई साल पहले चली गई थी। दूसरी पत्नी ममता की भी कई साल पहले मौत हो गई पिता भी उसकी हरकतों की वजह से अपने साथ नहीं रखते थे। गुड्डू शटरिंग का काम करता था वह शराब का लती था वहीं नशे की गोली भी खाता था वह उनके यहां 1 साल से रह रहा था। गुड्डू की लाल इमली के पास पंचर की दुकान थी जहां आए दिन झगड़ा किया करता था इस कारण दुकान बंद कर वह लखनऊ में रह रही अपनी छोटी बुआ गप्पन के यह रहने लगा वहां भी लड़ाई झगड़ा करता था तो बहन गप्पन ने भी भगा दिया तो मेरे यहां रहने लगा। यहां पर भी आए दिन झगड़ा करता था। यहां तक कि उसे भी जान से मारने की कोशिश की
*रविवार को बुआ रेनू का कस दिया था गला*
कच्ची बस्ती निवासी बुआ रेनू ने बताया कि उनके पति पप्पू की बहुत पहले बीमारी से मौत चुकी है वह अपने बेटे के साथ रहती हैं। बीते रविवार को वह घर पर अकेली थीं कपड़ा धोते समय पीछे से लोहे का तार लेकर गुड्डू आया और गले में डाल कर कहा कि बुआ आज तुम्हे मार देंगे तो वह घबरा गईं और उससे कहा कि वह तुम्हे पैसे देती है, खाना खिलाती है तुम उसे ही मारोगे, यह कहते हुए में एक हाथ गले में फंसे तार को पकड़ कर मेन गेट की तरह धीरे धीरे आई और अंदर से बंद दरवाजा खोल शोर मचाया जिसके बाद मोहल्ले के लोग आ गए और उसे बचाया। कल भी उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी तो बेटे ने उसे ढूंढ कर पुलिस के हवाले किया था।
*मौके पर पहुंचे आलाधिकारी*
थाना परिसर में हिरासत में युवक के फांसी लगाने की सूचना पाकर ज्वांइट को, डीसीपी पश्चिम , एडीसीपी कपिल देव एसीपी चकेरी अभिषेक पाण्डेय सहित कई थानों का फोर्स थाना रावतपुर पहुंचा और जांच पड़ताल की
