कानपुर में सनसनी: नानकारी स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के पास एक बोरी में बछड़े का शव मिला जिसके सर को आवारा कुत्तो द्वारा ले जाकर एक निजी गेस्ट हाउस के पास पाया गया जिससे क्षेत्र की जनता में मचा हड़कंप
कानपुर कमिश्नरेट के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित नानकरी में बाँके बिहारी गेस्ट हाउस के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर विच्छिप्त अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।उक्त घटना की सूचना पर तुरंत एसीपी सुमित जाधव और कल्याणपुर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जाँच में कुछ दूरी पर एक बोरी पर पूरा बछड़े का शव मिला वंही थाना प्रभारी संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला की चार पाँच दिन पुराना बताया गया उक्त घटना की की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह कृत्य किसने और किन परिस्थितियों में किया।वंही पशु प्रेमियों ने इस घटना के संबंध में काफ़ी रोष जताया और उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
