दिनांक 11.04.2026 को सुतरखाना स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में एक संदिग्ध व्यक्ति सुबह लगभग 09:45 बजे मंदिर में प्रवेश करता एवं 09:56 बजे बाहर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके द्वारा कुल 07 मूर्तियों के मुकुट चोरी किए गए हैं, जिनका अनुमानित वजन लगभग 600 ग्राम है।

प्रकरण में मंदिर प्रबंधन की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर एवं सर्विलांस की कुल 04 टीमें गठित की गई हैं, जो सीसीटीवी कैमरों एवं आईटीएमएस के माध्यम से संदिग्ध की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *