आज दिनांक 11.06.2023 संयुक्त विपक्षी मोर्चा एवं कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(कूटा) के तत्वाधान में रविवार को कूटा के पूर्व अध्यक्ष व फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे प्रोफ़ेसर अमर सिंह कुशवाहा को उनकी तेरहवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में श्री सतीश निगम पूर्व विधायक भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विवेक द्विवेदी संयुक्त विपक्षी मोर्चा के संयोजक सुरेश गुप्ता कूटा अध्यक्ष प्रोफेसर बीडी पांडे कूटा महामंत्री प्रोफ़ेसर अवधेश यादव उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री एवं उपाध्यक्ष प्रोफेसर डी.सी कटियार एवं डॉ अर्चना दीक्षित सहित अनेक शिक्षकों ने श्रद्धांजलि सभा में भागीदारी की व डॉ कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

उपाध्यक्ष प्रोफेसर बीडी पांडे ने कहां की डॉ कुशवाहा एक सच्चे शिक्षक नेता के साथ साथ सर्व समाज के लिए भी कार्य करने वाले व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने सदैव भी सकारात्मक विचारधारा को शक्ति प्रदान करने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया।

कूटा महामंत्री ने डॉकुशवाहा के द्वारा शिक्षकों के हितों हेतु किए गए कार्यों को उपस्थित शिक्षक समुदाय को अवगत कराया।

संयुक्त विपक्षी मोर्चा के संयोजक सुरेश गुप्ता ने डॉक्टर कुशवाहा को एक जुझारू और अपने आदर्शों पर टिका का रहने वाला नेता बताया उन्होंने बताया कि कुशवाहा जी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सच्चे अनुशासित सिपाही थे वामपंथी दलों ने एक संघर्षशील साथी खो दिया उनके ना रहने पर वामपंथी विचारधारा को एक बड़ा धक्का लगा।

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विवेक द्विवेदी ने कहा डॉक्टर कुशवाहा वामपंथी नेता होने के साथ-साथ एक बड़े शिक्षक नेता भी रहे । वे शिक्षक आंदोलन के भी प्रेरणा स्रोत थे। वे हमेशा शिक्षण संस्थानों मैं सुधार व उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देते थे।

पूर्व विधायक सतीश निगम ने डॉक्टर कुशवाहा को एक सच्चा समाजवादी शिक्षक नेता बताया।

संयुक्त विपक्षी मोर्चा एवं कूटा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन डॉ अभिनव सिंह ने किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर विजय पाल प्रोफ़ेसर विजय पाल यादव डॉ राजेंद्र सिंह यतींद्र सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह डॉक्टर धनंजय सिंह डॉ महेंद्र सिंह डॉ आरिफ खान अहमद अखंड प्रताप सिंह प्रोफ़ेसर महेंद्र यादव प्राचार्य योगेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *