दिनांक-22.06.2023

नगर निगम मे कांग्रेस पार्षदो की कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे आयोजित बैठक मे शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी व दक्षिण के अध्यक्ष हरिकिशन भारती की विशेष उपस्थिति मे आपसी सहमति एवं विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पार्षद हाजी सोहेल अहमद को कांग्रेस पार्षद दल का नेता सदन, पार्षद स0 अमनदीप सिंह गंभीर व पार्षद अनिल यादव को उपनेता सदन, पार्षद अमित जायसवाल को मुख्य सचेतक, पार्षद श्रीमती शालू कनौजिया को सचेतक तथा पार्षद नूरेन अहमद को दल का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक मे जहां नगर निगम सदन मे होने वाले 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कांग्रेस दल की ओर से 2 पार्षद अंजलि आदर्श दीक्षित व स0 अमनदीप सिंह गंभीर को लड़ाने का निश्चय किया गया वहीं के0डी0ए0 की सदस्यता के प्रस्तावित चुनाव के लिए नव मनोनीत दल के नेता पार्षद हाजी सोहेल अहमद को यथा स्थिति एवं विवेकानुसार नाम चयन करने के लिए अधिकृत भी किया गया।

बैठक मे कांग्रेस पार्षद दल के नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी पार्षदो का फूल मालाओ से स्वागत करते हुये शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी व दक्षिण के अध्यक्ष हरिकिशन भारती ने कांग्रेस की रीति नीति व सिद्धांतो के लिए महानगर की जनता की आकांक्षाओं एवं व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु प्राण प्रण से जुटने का आवाहन किया।

इस अवसर पर पार्षद किरन निषाद, नूर आलम, अजरा बेगम, तबस्सुम अमीन, राशिद महमूद, सरोज चढ्ढा, अंजलि आदर्श दीक्षित के अतिरिक्त सर्वश्री शंकर दत्त मिश्र, अब्दुल मन्नान, महेश दीक्षित चच्चू, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, चन्द्रमणि मिश्र आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *