अयोध्या में उत्सव, कानपुर का इकलौता “रामायण थीम पार्क” बदहाल*

*भारत सरकार की स्वदेश योजना के तहत किया गया था निर्माण*

 

*दो साल पहले सीएम योगी ने किया था उद्घाटन, दो साल में हुआ बदहाल*

 

*जर्जर हालत में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की मूर्तियां, लाइट शो बंद*

 

सनातन धर्म का केंद्र भगवान राम के अयोध्या स्थित मंदिर की तैयारियां जोर शोर से चल रही है लेकिन रामायण से जुड़ा एक पार्क ऐसा भी है जो बदहाली की दास्तान सुना रहा है। यह पार्क है कानपुर का “रामायण थीम पार्क”।

 

कानपुर का मोतीझील अपने आप में ऐतिहासिक महत्त्व रखता है। यह वो जगह है जहां से राजनीतिक गलियारों के नारे गूंजा करते थे। मोतीझील में स्थित तुलसी उपवन का रामायण थीम पार्क बदहाली के आंसू रो रहा है। यह कानपुर का इकलौता “रामायण थीम पार्क” है जहां पर रामायण की थीम पर पार्क बनाया गया। केवट मिलन हो या फिर जटायु संवाद सबका चित्रण यहां मूर्तियों के माध्यम से किया गया है। लेकिन मात्र एक साल पहले बनाया गया यह रामायण थीम पार्क जर्जर हो चुका है।

 

मूर्तियां खुले आसमान के नीचे बिना किसी शेड के मौसम की मार से बदरंग हो चुकी है। रखरखाव के अभाव में कई जगह से मूर्तियां खंडित भी हो गई। झूले, शौचालय, कूड़ेदान सब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यहां मौजूद lake और उसकी सीढियां भी पूरी तरह से खराब हो चुकी है।

 

सबसे खास बात यह है की इस रामायण थीम पार्क का उद्घाटन खुद सीएम योगी ने मात्र दो साल पहले 7 जनवरी को किया था। सीएम के उद्घाटन करने के बावजूद इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। तकरीबन साढ़े पांच करोड़ की लागत से बना यह पार्क अब पर्यटकों से महरूम हो चुका है। नगर निगम का कहना है की इसके लिए पर्यटन विभाग को पत्र लिखा गया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

 

बाइट: शिव शरणप्पा जी, नगर आयुक्त

 

इस पार्क में रामायण पर आधारित लाइट एंड साउंड शो भी हुआ करता था जो पूरी तरह बंद है। इस मुद्दे को उठाया तो नगर निगम में हड़कंप मच गया और आनन फानन में एक पत्र टीम को भेजा गया जिसमे पर्यटन विभाग को बोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *