दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 45 ट्राईसाईकिल

 

 

कानपुर | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में उनकी आवश्यकतानुसार,50 ट्राई साईकिल,03 व्हील चेयर,4 एम. आर. किट, 5 स्मार्ट केन, 5 कान की मशीन, 02 सी० पी० चेयर वितरित की गयी|

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने मुख्य अतिथि सुरेन्द मैथानी का स्वागत किया|वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सुरेन्द मैथानी ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है| दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है | विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा की दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करे| हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है| सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है|कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है| दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं|जो दिव्यांगजन ट्राई साईकिल व अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते है वो तत्काल सम्पर्क कर सकते है|कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन, हिरदेश सिंह,अध्यक्ष, भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ, जिला कार्यालय के प्रशान्त कुमार आदि उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *