कानपुर

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने महिला दिवस पर दिव्यांग बहनों का किया सम्मान

समाज में दिव्यांग बहनो को बराबरी का हक मिले तभी महिला दिवस होगा सार्थक

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग बहनों का प्रशस्ति पत्र देकर व माला पहनाकर उनका सम्मान किया। आज प्रमुख रूप से अल्पना कुमार, गुड्डी दीक्षित, मीरा कुशवाहा, कुसुम अग्निहोत्री, अनुराधा गुप्ता, आशा पाण्डेय, याशमीन, सीमा कुशवाहा, सरला, तृप्ति खरे, राम जानकी सहित 25 दिव्यांग बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज मे दिव्यांग बहनों को बराबरी का हक मिले तभी महिला दिवस सार्थकता होगा।
उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर दिव्यांग बहनों को सशक्त बनाने के लिए हम सबको पहल करना चाहिए। जब दिव्यांग बहनें सशक्त हो जायेगी तभी महिला दिवस सार्थक होगा।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं का उत्पीड़न घर से लेकर बाहर तक होता है। सरकार को इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाना चाहिये|
पार्टी की महिला मोर्चा की प्रवक्ता अल्पना कुमारी ने कहा कि हमें अवसर मिले तो हम किसी के कमजोर नहीं है। हम अपना हक लड़कर व छीनकर लेने का जज्बा रखते हैं।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *