राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का आरोप

 

दिव्यांगों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है

 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज कर किया गया विरोध

 

कानपुर | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 26468 बताने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है|

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार कानपुर नगर मे दिव्यांगजनो को कुल संख्या 116292 है | जिसमें 68633पुरूष व 47659 महिला है | इसके बावजूद जिले में कुल 26468 दिव्यांग मतदाता बताये जा रहे है| जो दिव्यांगजनो को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश है|

बहुत से दिव्यांगजन ऐसे हैं जो घर से जाकर अपना वोटर कार्ड नहीं बनवा सकते है | बहुत से दिव्यांगजन को वोट के अधिकार के बारे में पता ही नही है| तमाम दिव्यांगजन ऐसे है जिनके वोटर कार्ड किसी न किसी तकनीकि कारण से नहीं बन सका है| दिव्यांगजन का मतदाता न बन पाना जिला प्रशासन , निर्वाचन आयोग की गलती है |

वीरेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी व मुख्य निर्वाचक आयुक्त को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *