*बैठक मे तय हुआ कि वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों को उजाड़कर कलक्टरगंज मे नगर निगम द्वारा प्रस्तावित कॉमर्शियल काम्प्लेक्स किसी सूरत मे न बनाये जाने को लेकर कल महापौर को उसके उपरांत सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनधियों को ज्ञापन दिया जायेगा*

*प्रस्ताव निरस्त न होने पर लोकसभा चुनाव के उपरांत वृहत आंदोलन किया जायेगा*

*और ज़रूरत पड़ने पर व्यापारी अनिश्चित्कालीन अनशन पर बैठेंगे*

*कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी की जगह नजूल की है या नगर निगम की है ये भी स्पष्ट नहीं है इसे स्पष्ट करने की भी मांग की गई*

 

आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल* के संयुक्त तत्वाधान मे कलक्टरगंज मे स्थानीय व्यापारियों के साथ हुई बैठक मे तय हुआ कि वर्षों से बाबा व पिता के साथ व्यापार कर रहे व्यापारियों को उजाड़कर कलक्टरगंज मे नगर निगम द्वारा प्रस्तावित कॉमर्शियल काम्प्लेक्स किसी सूरत मे न बनाये जाने को लेकर कल महापौर को उसके उपरांत सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनधियों को ज्ञापन दिया जायेगा|

यह भी तय हुआ कि प्रस्ताव निरस्त न होने पर लोकसभा चुनाव के उपरांत वृहत आंदोलन किया जायेगा और ज़रूरत पड़ने पर व्यापारी अनिश्चित्कालीन अनशन पर बैठेंगे|

बैठक मे मौजूद कई व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि हम सबने महापौर को जितवाया था और हमारी रोज़ी रोटी को छीनने का प्रयास न किया जाय |

कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी की जगह नजूल की है या नगर निगम की ये भी स्पष्ट नहीं है इसे स्पष्ट करने की भी मांग की गई|

बैठक को सम्बोधित करते हुए *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य सरक्षक ज्ञानेश मिश्र* ने कहा कि इस कलक्टरगंज के व्यापारी अपने बाबा व पिता के साथ सौ वर्षों से अधिक समय से व्यापार कर रहे है और कई व्यापारियों के ये पांचवी पीढ़ी है जो यहाँ व्यापार कर रही है इस तरह के प्रस्ताव को लेकर सैकड़ो व्यापारियों को उनकी रोज़ी रोटी को समाप्त करना कतई उचित नहीं है जहाँ केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापार व उद्योग को बढ़ावा दे रही है ऐसे मे नगर निगम कलक्टरगंज के व्यापारियों के साथ न्याय नहीं कर रहा है |हम सभी व्यापारी सरकार के साथ खडे है लेकिन हम व्यापारियों को न्याय मिलना चाहिए इसलिए कलक्टरगंज के व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष ज्ञापन दिया जायेगा |

बैठक मे *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने* कहा कि व्यापारी समाज कोरोनाकाल से लेकर हर सामाजिक कार्य से जुडा रहा है और समय समय पर हम व्यापारियों ने ज़रूरत मंदो कि मदद की है ऐसे मे कलक्टर गंज के व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा |

बैठक मे *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष व कलक्टरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र* ने कहा कि कलक्टरगंज के व्यापारियों को उजाड़ने का विरोध किया जायेगा और प्रस्ताव निरस्त न होने पर चुनाव के उपरांत एक वृहत आंदोलन की रुपरेखा बनाई जायेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *