कानपुर

 

दिनाक 20.03.2024 को समय करीब 02ः00 बजे रात्रि थाना सेन पश्चिम पारा पर ग्राम कासीगवा में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर थाना प्रभारी सेन पश्चिम पारा द्वारा जाकर देखा गया तो अनिल पुत्र स्वर्गीय हरिनाम सिंह निवासी ग्राम कासिगवा थाना सेन पश्चिम पारा कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष एवं राज पुत्र प्रेम कुमार निवासी ग्राम कासिगवा थाना सेन पश्चिम पारा कानपुर नगर उम्र करीब 22 की आग से जलने के कारण मृत्यु हो गई है | मृतक अनिल उपरोक्त अपने मौसी के लड़के राज के साथ अपने मकान में सोया हुआ था। मृतक अनिल उपरोक्त गैस का काम करता था। मृतक अनिल के साथ उनके मौसा का लड़का राज (मोटरसाइकिल बनाने का काम ) की भी मृत्यु हो गई है।श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री हरीश चन्दर व अन्य अधिकारीगण,थाने की फोर्स घटनास्थल पर मौजूद हैं,मौके का मुआयना फॉरेंसिक टीम द्वारा गहनता से कर लिया गया है। मौके पर नियमानुसार पंचायत नामा की कार्यवाही की गयी है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है. परिजनों के द्वारा जो भी तहरीर दी जायेगी उसके आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *