केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

 

 

कानपुर, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई, कई दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए निकल पड़े लेकिन पुलिस ने उन्हें थाना मूलगंज के अंतर्गत चौबे गोला चौकी में नजर बंद कर लिया जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी अरविन्द केजरिवाल का नाम नहीं लिया मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल का नाम याद नहीं आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया अरविन्द केजरिवाल ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गों की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है अरविन्द केजरिवाल ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए युवाओं के रोजगार के लिए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर मुख्यमंत्री तक आवाज उठाते रहे हैं।मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं। जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला, महासचिव मुशीर सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी राहुल मल्होत्रा, संजय कनूजा, सौरभ गुप्ता, मौजूद है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *