कानपुर

 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान मे नगर निगम द्वारा वर्षो से बसें हुए व्यापारियों को हटाकर कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी मे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाये जाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को इस प्रस्ताव को वापस लीए जाने की मांग की। व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि पिछले कई दशकों से व्यापारियों के परिवार कलेक्टर गंज में व्यापार कर रहे है।यहां पर अपना व्यापार कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है।गल्ला मंडी में कमर्शियल कंपलेक्स बनाए जाने का जो प्रस्ताव पास किया गया है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है।इस कमर्शियल कंपलेक्स के बन जाने से गला व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पाएंगे साथ ही व्यापार भी प्रभावित होंगे। व्यापारी नेताओं की बात सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बातचीत कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है कि जब तक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाएगा तब तक उस जगह पर कमर्शियल कंपलेक्स नहीं बनाया जाएगा इस मामले पर वह नगर निगम के अधिकारियों को पुनः विचार करने के निर्देश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *