कानपुर

कानपुर की बड़ी ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है की नमाज दो सिफ्ट में अलग-अलग समय पर अदा की जा रही है। ईदगाह कमेटी के सदस्य ने बताया कि 106 साल में
पहली बार ऐसा हुआ है। की ईद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद पहले से घंटों से इंतजार कर रहे लोग 9:30 बजे की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के अंदर जा रहे हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है की ईद की नमाज में पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए। सड़क पर नमाज ना अदा की जाए इसके लिए ईदगाह कमेटी के द्वारा लगाए गए वालंटियर भी लगातार काम करते रहे। सबसे बड़ी बात यह रही कि लोग पहले शिफ्ट की नमाज पढ़ने के लिए सुबह 5:30 बजे से पहुंचने लगे थे।कानपुर की बड़ी ईदगाह में पहली शिफ्ट में तकरीबन दो लाख लोगों ने ईदगाह के भीतर नमाज अदा की। बीते सालों में ईद की नमाज में कानपुर की इस बड़ी ईदगाह की नमाज’ में तकरीबन 4 से 5 लाख लोग एक साथ नमाज पढ़ते थे। पहली शिफ्ट की नमाज ईदगाह के अंदर हो रही थी। उसे अलग-अलग गलियों में बैरिकेडिंग लगा दिए गए थे। लोग बैरिकेडिंग के पास खड़े होकर दूसरी शिफ्ट में नमाज पढ़ने जाने के लिए इंतजार करते हुए दिखाई दिए।ईदगाह कमेटी के सदस्य शारिक नवाब ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि ईद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की जा रही है। जिला प्रशासन और हाई कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई और मुल्क की अमन चैन की दुआ मांगी

बाईट-Dm कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *