न्याय के देवता थे भगवान परशुराम का अधिवक्ताओं ने मनाया जन्मोत्सव

 

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन हाल में भगवान परशुराम का जयंती समारोह

 

आज जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रमोद द्विवेदी अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के अवतार थे शास्त्र और शास्त्र के प्रकाण्ड ज्ञाता थे शिव का शस्त्र परशु धारण करने के कारण ही उन्हे परशुराम कहा गया।

पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतरण सतयुग और त्रेतायुग के संधिकाल को कहा जाता है भगवान परशुराम को न्याय का देवता माना जाता है वो न्याय के देवता थे न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए हम लोगों ने न्याय के देवता भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया है।

सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

प्रमुख रूप से भानु द्विवेदी अरविंद दीक्षित प्रमोद मिश्रा अनिल दिक्षित राकेश सिद्धार्थ शुभम जोशी राजुल श्रीवास्तव मनोज द्विवेदी एस के पांडे संजीव कपूर इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *