कानपुर

 

कानपुर के सजेती में एक घर में रह रहे तीन भाइयों के यहां ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की है। चोर यहां से लाखो के जेवरात समेत नगदी पार कर ले गए है। सुबह परिजन जागे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई। परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची सजेती पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

वी ओ – सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के रहने वाले उमेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर ने बताया कि घर पर उनके साथ उनके भाई राजेश सिंह और गुलचरण सिंह भी रहते है। तीनो देर रात घर में घुसे अज्ञात चोरों ने तीनों भाइयों के कमरे का ताला तोड़कर लाखो के कीमत के जेवरात समेत नगदी पार कर दी है। सुबह जब सभी की नींद खुली तो घर के कमरे का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। जब वे कमरे के अंदर गए तो देखा कि समान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर अलमारी में रक्खा लाखो रुपए के जेवरात समेत नगदी पार कर दी है। परिजनो ने घटना की सूचना सजेती थाने पहुंचकर पुलिस को दी है। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

वही परिजनो ने बताया कि उम्मेद सिंह के यहां से तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोनेसलाई, तीन जोडी चांदी की पायल, चाँदी की चूडी, छः चाँदी के सिक्के, सोने के सुई धागा कानो के -चार जोडी, 250 ग्राम चांदी तथा नगद 82000 हजार रुपये राजेश सिंह के घर से दो जोडी कानों के झाले एक सोने का मंगलसूत्र नाक की कील व तीन जोडी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के एक चांदी की चूडी और 10000 नगद एवं गुलचरन सिंह के यहां से तीन जोडी पायल कानों के दो जोडी झाले एक सोने का मंगलसूत्र एवं 500 ग्राम चाँदी चोरी कर ले गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *