7जून, 2024 कानपुर। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड की द्विवार्षिक आम सभा संघ के अध्यक्ष एस0 के0 वर्मा की अध्यक्षता में होटल रॉयल क्लिफ, स्वरूप नगर, कानपुर में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम विगत दो वर्षों में दिवंगत सदस्यों के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं राष्ट्गान प्रस्तुत किया गया। उसके बाद संघ की ओर से संयुक्त सचिव एस0 बी0 मिश्रा ने मुख्य अतिथि हेमंत जवाहर लाल, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड रीजन एवं विशिष्ट अतिथि आईटीगोआ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय महासचिव भास्कर भट्टाचार्य के अलावा अन्य संघों से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री हेमंत जवाहर लाल, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड रीजन ने कहा कि वह अपने स्तर पर लंबित संघ की समस्याओं के निराकरण करेंगे। तथा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड स्तर की समस्याओं के समाधान के लिये बोर्ड को लिखा जायेगा, उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज की बीजीएम विभाग में कार्य पद्धति में सकारात्मक सुधार हेतु विचार करेगी। उन्होंने बीजीएम की सफलता की कामना हेतु शुभकामना भी दी।
इसके पहले यूनिट के महासचिव राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट के साथ अध्यक्ष एस0के0 वर्मा जी ने संघ के सदस्यों की विविध समस्याओं की जानकारी भी प्रस्तुत की।
आयकर आयुक्त प्रशासन विवेक गुप्ता जी ने कहा कि प्रशासन स्तर पर सभी समस्याओं करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा आम सभा की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान दी।
विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे नई दिल्ली से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय महासचिव भास्कर भट्टाचार्य ने उपस्थित कई अधिकारी एवं कर्मचारियों संघों के प्रमुख पदाधिकारियों का कर्मचारी एवं अधिकारी हितों के मुद्दों पर संघर्ष करने में सहयोग लेने एवं उनको अपना सहयोग देने का आश्वासन देते हुये कहा कि विभाग इस समय बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है जिसके लिये सही तस्वीर रखने में आईटीगोआ का मुख्यालय अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने में अपनी यूनिट के वरिष्ठ सेवानिवृत एवं सेवारत सभी लोगों का संघ के उत्थान हेतु उनके योगदान हेतु आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने पदोन्नत आयकर अधिकारियों के साथ हो रहे भेदभाव जैसे ट्रांसफर पोस्टिंग पर, प्रमोशन पर, विभागीय वाहनों के उपयोग पर आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव भास्कर भट्टाचार्य, अपर महासचिव जे0पी0 सिंह, ने भी उपस्थित होकर बीजीएम के लिये अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की।
आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं उपाध्यक्ष संतोष कुमार तथा अन्य संघों की ओर से कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के महासचिव शरद प्रकाश अग्रवाल ने आईटीगोआ के सफल अधिवेशन की बधाई दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय समिति के गठन में आईटीगोआ की महत्वपूर्व भूमिका रही है। इसके साथ प्रथम सत्र के अंत में अन्य संघो के प्रतिनिधियों एवं आईटीगोआ के पूर्व वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महासचिव राघवेंद्र सिंह ने उ0प्र एवं उत्तराखंड यूनिट के संघ की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये प्रमुख प्रस्तावों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आयकर अधिकारियों की पदोन्नति की समय सीमा निश्चित की जाए। फेशलेस कर निर्धारण के क्षेत्रों को समायोजित किया जाए। पर्याप्त संख्या में जूरिसडिक्शन कर निर्धारण अधिकारी के कार्यालय को बढ़ाया जाय तथा छोटे स्टेशन को बड़े स्टेशनो में समायोजित किया जाये। बोर्ड स्तर की समस्याओं के निराकरण हेतु केंद्रीय बॉडी से अनुरोध किया जाएगा।
इसके बाद आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड की आगामी सत्र 2024-25 हेतु निर्विरोध नव निर्वाचित पदधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की जानकारी चुनाव आयुक्त अनिल कुमार गुप्ता द्वारा देते हुये उन्हें शपथ दिलायी गयी।
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित कमेटी में अध्यक्ष – राज गौरव, उपाध्यक्ष – एस0 के0 वर्मा, संगीत बंसल, अंजनेश मित्तल, के0 के0 शुक्ला, महासचिव – राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त सचिव – एस0 बी0 मिश्रा, संयुक्त सचिव – शरद प्रकाश अग्रवाल, वीरेंद्र मीना, दिलीप सिंह राजावत सहायक सचिव – कुणाल श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, शक्ति कृष्ण शुक्ला, गीता टंडन कपूर, वित्त सचिव – राजेश तिवारी लेखा परीक्षक – मुकेश कुमार आदि पदाधिकारियों ने शपथ की।
इसके अलावा बीस कार्यकारिणी सदस्य मे मनीष कुमार, ए0 डी0 किशोर, अरविंद कुमार कटियार, अनिक कुमार पटेल, उपेंद्र सिंह, विवेक सिंह, राम शंकर, अशोक भारती, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, विनीता जायसवाल, मनोज मिश्रा, अमित बनर्जी, संजीव कुमार द्विवेदी, सत्येंद्र कुमार, आर0 के0 त्रिपाठी, अनुराग बाजपेई, गोपाल जी कपूर, विनीत कुमार तिवारी, विकास कुमार गुप्ता आदि ने भी शपथ ली।
इस अवसर पर संघ के पूर्व पदाधिकरियों एवं सदस्यों के साथ-साथ का कानपुर, देहरादून, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, गाज़ियाबाद, नोयडा, आगरा, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा झांसी, ललितपुर आदि पूरे पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड के विविध ब्रांच / स्टेशनों से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगणों में शरद प्रकाश अग्रवाल, अतुल चतुर्वेदी, तरुण सैनी, गणेश चंद्र गुप्ता, दुष्यंत कुमार, गंभीर सिंह, अजय आनंद, विशम्भर झा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभा का संचालन राजेश तिवारी एवं आभार राज गौरव द्वारा व्यक्त किया गया।
भवदीय
राघवेंद्र सिंह,
महासचिव(7599101611)
शरद प्रकाश अग्रवाल,
संयुक्त सचिव (9415407575)