कानपुर
कांग्रेसियों ने फूंक पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि का किया विरोध
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में आज कांग्रेसियों ने बड़ा चौराहा से एक जुलूस निकाला और चेतना चौराहा पर पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए और अपना विरोध व्यक्त किया। इस पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता की पीठ पर छुरा भोंकने का काम किया है। पहले केंद्र सरकार कहती है कि हम पेट्रोल व डीजल के दामों में कोई भी वृद्धि नहीं करेंगे परंतु बाद में पेट्रोल व डीजल के दामों को बढ़ाने के साथ-साथ रसोई गैस में भी भारी वृद्धि कर देती है। लगातार हो रही इस मूल्य वृद्धि से आम जनता की कमर तो टूट ही जाती है साथ ही महिलाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रसोई गैस के सिलेंडर के दामों में हुई ₹50 की वृद्धि से महिलाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। महिलाएं अपनी रसोई संभाले या फिर गैस सिलेंडर के दामों को देखें यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।श्री शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस इस मूल्य वृद्धि का हर संभव विरोध करेगी और केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी कि वह इस बढ़ोतरी को वापस ले। अगर केंद्र सरकार ने मूल्य वृद्धि को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के साथ ही धरना प्रदर्शन करेगी और अपने साथ आम जनता को जोड़कर विरोधी
